Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Samsung Galaxy A34 5G 6GB वेरिएंट मार्केट में जल्द देगा दस्तक

Samsung Galaxy A34 5G 6GB

Samsung Galaxy A34 5G 6GB: साउथ कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग Galaxy A34 5G को लॉन्च कर चुका है। यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेट के साथ आता है। वहीं, अब संभावना है कि कंपनी इस फोन के 6GB रैम वेरिएंट भी जल्द पेश कर सकती है। अभी यह स्मार्टफोन दो- 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A34 5G की कीमत

अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी A34 5G के 6GB रैम वेरिएंट की भारत में कीमत 28,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, फोन पर बैंक और अन्य ऑफर उपलब्ध होंगे। जिससे इसकी अंतिम कीमत 24,999 रुपये होने की संभावना है। जबकि, मौजूदा 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत भारत में क्रमशः 30,999 रुपये और 32,999 रुपये है।

ये भी पढ़ेंः 

Samsung Galaxy A34 5G 6GB: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा। मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे मिलेंगे। जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक दी जाएगी। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर काम करता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now