Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Realme C55 ने रच दिया इतिहास, कुछ ही घंटे में बिक गए 1 लाख फोन

Realme C55 Bumper Sale

Realme C55 Sale: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी C55 को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया था, जिसकी पहली सेल 28 मार्च को शुरू हुई थी। सेल के पहले दिन ग्राहकों ने इस फोन की जमकर खरीदारी की है। सेल शुरू होने के कुछ ही घंटों में ही इस मोबाइल फोन के 100,000 से अधिक यूनिट्स बिक गए हैं।

5 घंटे में बिक गए 100,000 से अधिक यूनिट्स

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि फोन की सेल शुरू होने के महज 5 घंटे में 100,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो एक बड़ी सफलता को दर्शाता है। इसके सथ ही कंपनी नए ये भी बताया है कि C55 मॉडल को 66,000 से अधिक प्री-ऑर्डर भी मिले थे, जो कि स्मार्टफोन की Realme C सीरीज के डिवाइस के लिए अब तक का सबसे अधिक था।

Realme C55: क्या है कीमत?

डिवइस की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने Realme C55 को तीन- (4GB + 64GB / 6GB + 64GB / 8GB + 128GB) कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। बेस मॉडल फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है और  चुनिंदा बैंक कार्डस पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। नीचे तीनों मॉडल की कीमत दी गई है, यह कीमत फ्लिपकार्ट पर है।

4GB + 64GB- 10,999 रुपये

6GB + 64GB- 11,999 रुपये

8GB + 128GB- 13,999 रुपये

ये भी पढ़ेंः 

ऐसे हैं Realme C55 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन के स्क्रीन की साइज 6.72 इंच है, जो एक FHD+ LCD पैनल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के रियलमी सी55 में 64MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हैंडसेट MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी फीचर्स (Realme C55 Connectivity Features)

Realme C55 Connectivity Features

कंपनी इस फोन के लिए 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी और इन द बॉक्स एक्सेसरीज के लिए 6 महीने की वारंटी ऑफर करती है। कुल मिलाकर कम बजट वाले ग्राहकों के लिए यह एक बेहतर स्मार्टफोन हो सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now