Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MI और DC का बड़ा ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की जगह

IPL 2023 Rishabh Pant Jasprit Bumrah

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज चोट के चलते लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत भी एक्सीडेंट के बाद आईपीएल से बाहर हैं। MI और DC ने शुक्रवार को बुमराह और पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। बुमराह की जगह पर तमिलनाडु के तेज गेंदबाज संदीप वारियर को लिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल को पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।

एक टी-20 मैच खेल चुके हैं संदीप वॉरियर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संदीप वॉरियर 2021 में भारत के लिए एक टी20 मैच चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने 18 गेंदों में 23 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। वॉरियर ने अब तक 68 टी20 में 62 विकेट लिए हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पांच आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपने डेब्यू सीज़न में सिर्फ दो विकेट लिए थे। टी-20 के 68 मैचों में उनके नाम 62 विकेट दर्ज हैं। केरल के लिए 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 44 विकेट चटकाए थे।

अभिषेक पोरेल ठोक चुके हैं 6 अर्धशतक

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 20 वर्षीय कीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पंत की जगह टीम में लिया है। हालांकि वह कभी आईपीएल नहीं खेले हैं, लेकिन वह बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पूरा सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने 16 मैचों में 30 से ज्यादा की एवरेज से 695 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे। लिस्ट ए के तीन मैचों में 54 और टी-20 के तीन मैचों में उन्होंने 22 रन बनाए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now