Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nita Ambani Performance: नीता अंबानी ने NMACC की ग्रैंड ओपनिंग में ‘भरतनाट्यम’ कर सबको चौंकाया, देखें वीडियो

Nita Ambani Performance: बीती रात यानी शुक्रवार की रात मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) का शुभारंभ हुआ। इस इवेंट में दुनिया भर के सेलेब्स और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।

अंबानी फैमिली से लेकर इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यहां तक ​​कि वर्ल्ड फेमस टॉप मॉडल जीजी हदीद ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

वायरल हो रहा नीता का वीडियो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस इवेंट के फोटोज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच अब लॉन्च इवेंट से नीता अंबानी की एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में नीता NMACC के इवेंट के दौरान डांस परफॉर्मेंस देती दिख रही है। वहीं, इस वीडियो को एनएमएसीसी इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया गया है।

इस लुक में दिखीं नीता अंबानी

इस दौरान नीता एक रेड लहंगे और एम्ब्रॉयडरी वाली चोली पहने नजर आ रही हैं। साथ ही एक्सेसरीज के लिए उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीता ने स्टेज पर ग्रेस के साथ श्रेया घोसाल के वर्जन रघुपति राघव राजाराम भजन पर भरतनाट्यम डांस परफॉर्मेंस दी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान-सा रह गया है।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया ये कैप्शन

वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “6 साल की उम्र में अपनी भरतनाट्यम यात्रा शुरू करने वाली नीता एम अंबानी के पास हमेशा एक डांसर का दिल रहा। ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन’ में उनकी स्पेशल परफॉर्मेंस को ग्रैंड लॉन्च के लिए एक्सक्लूसिवली कोरियोग्राफ किया गया है।”

एनएमएसीसी नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट

बताते चलें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर या एनएमएसीसी मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। साथ ही नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। इसके साथ उनका उद्देश्य भारतीय कला रूपों को संरक्षित करना और प्रमोट करना है। अब इस इवेंट के फोटोज की सोशल मीडिया पर बाढ-सी आ गई है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now