Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बजट सत्र के दूसरे चरण का 14वां दिन आज

Published on: 5 April 2023
Parliament Budget Session 6

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आज 14वां दिन हैं। दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन दोनों सदनों की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई। विपक्ष अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर लगातार हमलावर है तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हमलावर है।

जब से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हुई है उसके बाद से बीजेपी शांत है। लेकिन विपक्ष अभी भी अडाणी और राहुल गांधी वाले मामले को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। बता दें कि संसद का दूसरा चरण 6 अप्रैल तक प्रस्तावित है। ऐसे में अगर आज भी हंगामा जारी रहता है तो दोनाें सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे थे कांग्रेसी सांसद

सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पहले दोनों सदनों की कार्यवाही 11 बजे तक और उसके बाद 5 अप्रैल तक के स्थगित कर दी गई। इससे पहले 3 अप्रैल को कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे थे। अब तक दूसरे चरण में 12 दिनों की कार्यवाही हंगामें की भेंट चढ़ चुकी है। वहीं सरकार के सूत्रों की मानें तो आज संसद में कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जा सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now