Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर जिप अध्यक्षा के पिता ने BPL सूची से नाम कटवाने को किया आवेदन

बिलासपुर जिप अध्यक्षा के पिता ने BPL सूची से नाम कटवाने को किया आवेदन

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/
बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्षा और देश की सबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्षा बनी मुस्कान के पिता अमरजीत ने बीपीएल सूची से अपना नाम कटवाने के लिए पंचायत सचिव को आवेदन किया। अमरजीत सिंह पुत्र तोता राम निवासी बरमाणा ने यह कार्य कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

अमरजीत ने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान जिला परिषद अध्यक्ष बनी है जिस कारण अब उनका परिवार बीपीएल सूची का पात्र नही रहा है। लिहाजा अब नैतिकता के आधार पर इस सुविधा को छोड़ना आवश्यक है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि अब उनके स्थान पर कोई अन्य पात्र इस सुविधा का लाभ उठाये तो बेहतर होगा। अमरजीत के इस प्रयास से लोगों में एक सकारात्मक संदेश गया है।
गौर हो कि पंचायतों में अक्सर अपात्र लोगों के चयन पर सवाल उठाते रहे है जबकि पात्र लोग रजिस्टर तक भी नही पहुँच पाते। ऐसे में अमरजीत ने बीपीएल सूची से अपने परिवार का नाम कटवाने के लिए ग्राम पंचायत बरमाणा सचिव को आवेदन कर समाज में नई परंपरा की शुरुआत की है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now