Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं’, 5 गेंद पर 5 छक्के ठोकने वाले रिंकू सिंह ने दिया ये बयान

Collage 57

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 13वें मैच में रिंकू सिंह ने 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के ठोक कमाल कर दिया। उन्होंने 21 गेंद पर 48 रनों की पारी खेल अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। एक वक्त तक गुजरात टाइटन्स का पलड़ा पूरी तरह भारी था, लेकिन रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक जीटी के जबड़े से जीत छीन ली। 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही केकेआर ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया।

केकेआर की जीत के हीरो रिंकू सिंह ने मैच के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि’ विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं। पिछले साल मैं लखनऊ में ऐसी ही स्थिति में था। विश्वास तब भी था। वहां ज्यादा नहीं सोचा। वो शॉट एक के बाद एक लगे। आखिरी वाला छक्का हाथ के पीछे था, जिसे पिछले पैर पर जोर देते हुए मैने मार दिया।’

इसे भी पढ़ें:  मैच विनिंग पारी खेलने के बाद इमोशनल हुए Riyan Parag, कैमरे के सामने खोल दिए सारे राज,

रिंकू सिंह ने यश दलाय के खिलाफ ठोके लगातार 5 छक्के

अगर मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 204 रन बनाए। 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर साथी खिलाड़ी उमेश यादव ने सिंगल लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी। इसके बाद अगली 5 गेंदों पर इस खिलाड़ी ने 5 छक्के जमाकर अपनी टीम को जिता दिया। उन्होंने तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ ये सभी छक्के लगाए।

इसे भी पढ़ें:  शाहीन अफरीदी की आग उगलती गेंद ने उखाड़ डाला स्टंप, जमीन पर बैठ गए Saim Ayub, देखें VIDEO

इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं रिंकू सिंह

अगर इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो IPL में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम आखिरी 5 बॉल पर 5 छक्के जमाकर जीती है। वहीं रिंकू सिंह भी आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। इस क्लब में क्रिस गेल, मार्कस स्टोइनिस, राहुल तेवतिया, रवींद्र जडेजा पहले से ही शामिल हैं, जो आईपीएल के 1 ओवर में 5 छक्के लगा चुके हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now