Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Asia Cup हाथ से गया तो हो जाएगा इतने करोड़ का नुकसान, पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने किया खुलासा

Asia Cup 2023 Najam Sethi PCB

नई दिल्ली: इस साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप पर गतिरोध बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी का बड़ा बयान सामने आया है। सेठी ने खुलासा किया है कि एशिया कप 2023 और विश्व कप के बहिष्कार से पाकिस्तान को कितना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

85.95 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का नुकसान होगा 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नजम सेठी ने कहा- “अगर हम एशिया कप नहीं खेलते हैं, तो हमें 3 मिलियन यूएस डॉलर लगभग 85.95 करोड़ (पाकिस्तानी रुपये) का नुकसान होगा। अगर हम विश्व कप नहीं खेलते हैं या इसका बहिष्कार करते हैं, तो आईसीसी के साथ हमारे संबंध खराब हो जाएंगे। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का खेल भी बहुत मायने रखता है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मुद्दे उठेंगे।”

सम्मान की खातिर नुकसान उठाने के लिए तैयार

सेठी ने ये भी कहा कि अतीत में पीसीबी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से वित्तीय सहायता पर बहुत अधिक निर्भर था। हालांकि, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ने PCB से वित्तीय स्थिति में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। उन्होंने कहा- जहां तक फाइनेंस का सवाल है, मेरी निजी राय है कि अतीत में पीसीबी आईसीसी से पैसे पर निर्भर था, इसलिए हमें उनकी शर्तों से सहमत होना पड़ा। हालांकि, अब पीएसएल ने पीसीबी को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बना दिया है। हमें पीएसएल से उतनी ही राशि मिलती है, जो हम आईसीसी से प्राप्त करते हैं। हमने फैसला किया है कि हम अपने सम्मान और राजनीतिक रुख की रक्षा के लिए 3 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाने के लिए तैयार हैं।

प्रशंसक नहीं चाहते 

सेठी ने स्वीकार किया कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आता है तो पाकिस्तानी प्रशंसक भी नहीं चाहते कि पाकिस्तान की टीम भारत में खेले। उन्होंने कहा- “मैं जानता हूं कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आता है तो लोग नहीं चाहते कि हम भारत जाएं। लोग चाहते हैं कि हम अपनी जमीन पर डटे रहें और दबाव में न आएं।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now