Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मेरे अधिकारों के साथ खिलवाड़ न करें…’, वकील पर भड़के CJI

DY Chandrachud

DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ मंगलवार को एक वकील पर अचानक भड़क गए। उन्होंने कहा कि मेरे अधिकारों के साथ खिलवाड़ न करें। सीजेआई ने अपना ये गुस्सा उस वक्त जाहिर किया जब उनकी पीठ में सुनवाई के लिए मामले की लिस्टिंग न होने से वकील ने किसी दूसरी पीठ में जाने की परमीशन मांगी। वकील ने कहा कि अगर आपके पास समय नहीं है तो क्या किसी दूसरी पीठ में जा सकता हूं। अगर आपकी अनुमति हो तो दूसरी बेंच के सामने गुहार लगाऊं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सीजेआई ने कहा कि मेरे पास ये चालाकी मत दिखाओ। पहले यहां और फिर जल्दी सुनवाई के लिए कहीं और मामले को नहीं ले जा सकते।

यहां फिर वहां, मेरे साथ ये खेल मत खेलिए

चीफ जस्टिस जब गुस्से में थे तो उस वक्त उनके साथ पीठ में जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला भी थे। पीठ ने वकील की याचिका को 17 अप्रैल को सुनवाई के लिए लिस्ट किया। तब वकील ने मामले को दूसरी बेंच के सामने रखने की मांग की। सीजेआई ने वकील से पूछा कि आपकी तारीख 17 है, और 14 अप्रैल की तारीख पाने के लिए किसी अन्य पीठ में याचिका दाखिल करना चाहते हैं? मेरे साल यह खेल मत खेलिए। पहले की तारीख के लिए यहां और फिर कहीं और इस मामले का उल्लेख नहीं कर सकते हैं।

मार्च में सीजेआई और SCBA अध्यक्ष के बीच हुई थी नोकझोंक

इससे पहले मार्च में सीजेआई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह के बीच वकीलों के कक्षों से संबंधित भूमि आवंटन मामले की सुनवाई के दौरान नोकझोंक हुई थी। विकास सिंह ने सीजेआई की पीठ में मामले को सूचीबद्ध करने पर जोर दिया था। यह भी कहा कि था वे छह महीने से इस मामले को सूचीबद्ध करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्या उन्हें न्यायाधीश के आवास पर इसे ले जाना होगा। तब सीजेआई ने कहा था कि व्यवहार का ये क्या तरीका है? मैं आपके सामने झुकने वाला नहीं हूं।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now