Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चंबा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सुलझाया जेसीबी चोरी का मामला, आरोप में 2 गिरफ्तार

N4900251001681458194357c18a7912e5b044e567fc286c3c3ab5a512c7315ef0af8be2aee940cdc9653108

चंबा|
चंबा जिले में जेसीबी चोरी करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी की गई जेसीबी भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई अमल में ली जा रही है। आरोपियों की पहचान लब्बू दीन पुत्र शाहदीन व शिब्बू दीन पुत्र रोशन दीन निवासी गांव धारकलां, पठानकोट के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना चुवाड़ी में विकास कुमार निवासी चुवाड़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके लोडर का रॉक ब्रेकर (जेसीबी) चोरी हो गया है, जिसकी कीमत करीब सात लाख है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चुवाड़ी व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लालडू चेक पोस्ट पर जेसीबी का नंबर दर्ज किया गया।

सीसीटीवी में देखा कि रात करीब एक बजे नूरपुर की ओर से एक जेसीबी आती है। करीब ढाई बजे वह वापस जाती है, तभी पुलिस को जेसीबी पर शक हुआ। इस जेसीबी का इस्तेमाल चोरी के लिए किया गया है। पुलिस ने जेसीबी और उसके चालक की तलाश शुरू की। पड़ताल में आरोपी के फोन की लोकेशन पंजाब की लग रही थी। पुलिस टीम जब पठानकोट जिले के दुनेरा पहुंची तो उक्त जेसीबी दुनेरा में काम में लगी हुई थी। उसके संचालक से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा।

पुलिस ने सख्ती और सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। चोरी में प्रयुक्त जेसीबी व ब्रेकर। कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि धारा 329 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now