Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजा का तालाब में रविवार को श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

8a25b78b 7015 451e 9aae B994aa1c5bfe

राजा का तालाब (कांगड़ा);
उप तहसील राजा का तालाब के पीआर गोल्डन पैलेस में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सूजल जाझवां के समस्त गांववासियों के सौजन्य से 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित की जा रही श्री मद भागवत कथा में रविवार सुबह 10 बजे सुप्रसिद्ध कथावाचक लक्ष्मण दास वृंदावन धाम वाले की अगुवाई में महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर व श्री कृष्ण भजन के माध्यम से राजा का तालाब के मुख्य बाजार, डाकखाना गली से होकर वापिस कथा स्थल तक शोभा यात्रा निकालकर क्षेत्र को प्रभु रंग में रंग दिया।श्री मद भागवत कथा के शुभारंभ पर लक्ष्मण दास ने अपने मुखारविंद से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का व्याख्यान करके भक्तों को निहाल का दिया।कथा स्थल के संचालक रिंकू शर्मा ने बताया कि कथा का समय रोजाना दोपहर 12:00 से शाम 04:00 तक रहेगा।उन्होंने प्रभु प्रेमी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रीमद भागवत कथा में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: भवानी पठानिया ने बागी विधायकों को दी मुर्गों की संज्ञा, कहा- मुर्गे के बांग देने से नहीं होती सुबह...
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now