Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कर्नाटक चुनाव में RS बाली का धुंआधार प्रचार, बोले-हिमाचल के बाद कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार

कर्नाटक चुनाव में RS बाली का धुंआधार प्रचार, बोले-हिमाचल के बाद कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार

कांगड़ा|
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जोर शोर से प्रचार में लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से RS बाली चुनावों के मद्देनजर कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूती से डटे हुए हैं. वह जनसभाएं कर जनता को कांग्रेस के विजन से रूबरू करवा रहे हैं।

आपको बता दें RS बाली हिमाचल प्रदेश के पहली बार के विधायक हैं और सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री रैंक हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में RS बाली का अहम योगदान रहा है। उन्होंने हिमाचल में रोजगार यात्रा कर भाजपा के खिलाफ एक अलग माहौल बनाया था और अब वह कर्नाटक में भी दिन रात कांग्रेस की जीत के लिए महनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा की लोगों का अपार विश्वास और जनसमर्थन कर्नाटक में बदलाव की कहानी स्वयं बयां कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra: पौंग बांध से लगातार पानी छोड़े जाने से कांगड़ा में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now