Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करने वालों ने तो नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल रखा

Bilaspur: बिलासपुर पहुंचेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, 6 मार्च को होगा भव्य स्वागत समारोह

नई दिल्ली|
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर राहुल गांधी के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले बयान की कड़ी आलोचना करते हुए राहुल गांधी से यह सवाल पूछा है कि क्या भगवान राम और बजरंगबली का विरोध करना, मोहब्बत है ?

नड्डा ने मंगलवार को राहुल गांधी, सोनिया गांधी , कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह और सुबोधकांत सहाय के बयान वाले वीडियो को शेयर करते हुए सवाल पूछा कि, भगवान राम और बजरंग बली का विरोध करना, उनकी मोहब्बत है ? समाज को तोड़ना, दंगे भड़काना ये है आपकी मोहब्बत ?, मुसलमान, दलितों के नाम पर झूठ बोलकर भारत को विदेशों में बदनाम करना, ये है आपकी देश के लिए मोहब्बत ? देश के दो बार निर्वाचित प्रधानमंत्री को गालियां बकना, ये है आपकी मोहब्बत ? सेना का जज्बा तोड़ना, देश को कमजोर करना, क्या ये है आपकी मोहब्बत ? भगवान राम, बजरंग बली का विरोध, ये है आपकी मोहब्बत ? आतंकवादियों का समर्थन और उनका बचाव, ये है आपकी मोहब्बत की दुकान ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration


नड्डा ने राहुल गांधी पर मोहब्बत की दुकान की बजाय नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोलने का आरोप लगाते यह भी दावा किया कि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी दंगा नहीं होने दिया, एक भी आतंकी हमला नहीं होने दिया । भारत को ऐतिहासिक विकास की गति दी और यह राहुल गांधी को नफरत लगता है। वीडियो में मोदी की शख्शियत को महान बताने के साथ ही राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि मोहब्बत की कोई दुकान नहीं होती ।
-ख़बर माध्यम-
(आईएएनएस)

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now