Prajasatta Side Scroll Menu

रे ठेके के सेल्समैन पर हुआ कातिलाना हमला, बंधक बनाने के बाद उठा कर कर ले गये बदमाश

Screenshot 2023 06 15 19 19 51 73 7352322957d4404136654ef4adb64504

– 4 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला ,
अनिल शर्मा । फतेहपुर
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते स्थाना क्षेत्र में बीती रात 4 लोगों द्बारा एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला करने के बाद फिल्मी स्टाईल मे अग्वाह कर अपने आका के आगें पेश कर बंधक बनाने का मामला प्रकाश मे आया है। कातिलाना हमला करने व मारपीट करने पर पुलिस थाना फतेहपुर में 4 लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज किया गया है ।

इस बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया स्थाना की महिला हरभजनो देबी ने 112 नम्बर पर शिकायत दर्ज करबाई थी कि उसके पति केबल कृष्ण को कुछ लोग मारपीट करने के बाद अपने साथ ले गए हैं ।

इसे भी पढ़ें:  Shahpur Road Accident: शाहपुर में चडी-घेरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

जिस पर पुलिस की टीम तुरन्त स्थाना पहुंची व शिकायतकर्ता के व्यान दर्ज करते हुए थोड़ी ही दूरी पर सड़क किनारे पड़ी केवल कृष्ण की गाड़ी को बरामद किया व केबल कृष्ण की तलाश शुरू कर दी ।इतने में ही केबल कृष्ण उन्हें फतेहपुर में मिला जहां पर उसे मारपीट करने बाली टीम छोड़ गई थी ।वही केबल सिंह के व्यान पर 4 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है ।

वहीं उक्त चार लोगों में रोबिन ,धीरज ,सिकन्दर ( पुजारी) व मनोज ने बताया वो सब एक ही फर्म के शराब के ठेकों पर कार्यरत हैं। नियमो को ठेंगा दिखाते हुए इन लोगो ने बीती रात स्थाना क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। जिस दौरान केवल कृष्ण को उनके क्षेत्र की तरफ गाड़ी में कुछ शराब ले जाते हुए पकड़ा गया है। जिस पर कातिलाना हमला करते हुए जिसे वो पहले ज्वाली अपने आका के पास ले गए थे फिर फतेहपुर छोड़ा है। वहीं पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ा दिया है। जब की केवल कृष्ण की गाडी मे कोई भी अवैध समाग्री नही मिली है ।

इसे भी पढ़ें:  इन्दौरा के बाई अट्टारिया में पुल के पास मिला चुहड़पुर के लापता युवक का शव ।

वही एसपी नुरपुर अशोक रत्न ने कहा है कि पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है। कानून को ताक पर रख कर किसी भी शराब माफिया को अधिकार नही है की वो क्षेत्र मे नाका लगा कर आने जाने बाले वाहनो को चैक करे। ऎसे मामलो पर पुलिस को उचित कार्रवाई के आदेश दे दिए गये है ।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now