Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कल होगी हिमाचल में मंत्रिमंडल की बैठक

Published on: 18 June 2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पैंशन योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से लगभग 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे तथा भविष्य में जो नए कर्मचारी सरकारी सेवा में नियुक्त होंगे, वे पुरानी पैंशन व्यवस्था में आयेंगे। इन कर्मचारियों को जीपीएफ के अन्तर्गत भी लाया जाएगा तथा जिन एनपीएस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 15 मई, 2003 के उपरान्त हुई है, उनको भावी तिथि से ओपीएस पैंशन दी जाएगी। नियमों में आवश्यक संशोधन के उपरान्त एनपीएस में सरकार और कर्मचारियों द्वारा जारी अंशदान 1 अप्रैल, 2023 से बन्द हो जाएगा। यदि कोई कर्मचारी एनपीएस के तहत शासित होना चाहते हैं तो वे अपनी सहमति एनपीएस में रहने के लिए सरकार को दे सकते हैं। ओपीएस लागू करने पर सरकार वर्ष 2023-24 में 1000 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय करेगी। मंत्रिमंडल ने केन्द्र सरकार से प्रदेश की 8000 करोड़ रूपये एनपीएस राशि को लौटाने का प्रस्ताव भी पारित किया है। मंत्रिमंडल ने वित्त विभाग को इस सम्बन्ध में नियमों में बदलाव करने तथा आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है।

शिमला|
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को होने वाली है। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह 12 बजे शुरू होगी| मंत्रिमंडल की बैठक पहले रविवार को सुनिश्चित की गई थी मगर प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री मुंबई गए हुए थे, जिस कारण से मंत्रिमंडल बैठक को एक दिन आगे टाल दिया गया। कैबिनेट में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों के भरने के साथ-साथ सरकार बजट घोषणाओं पर भी मुहर लगा सकती है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now