Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कार्यालय बंद और शिफ्ट हो रहे है विधायक व मंत्री चुड़ियां पहन सो रहे है :- राकेश पठानियां

धर्मशाला में 11 दिसंबर को घोषित होगी हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति, अनुराग करेंगे शुभारंभ

अनिल शर्मा | फतेहपुर
गत दिनों मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू फतेहपुर मे आए और भाजपा द्धारा शुरु की गयी करोडो रुपये की योजनाओ का उद्धघाटन कर झुठी वाह-वाही लुट कर चले गए। स्थानीय विधायक ने झुठा श्रेय लेने के लिए मुख्यमंत्री से भाजपा की बीजी हुई फसल कटवाई है। जनता जानती है कि इसे किस ने बीजा था।

राकेश पठानियां ने सुक्खू सरकार को सलाह दी है कि पहले वो खुद फसल बीजे और उसे काटे तब कहा जा सकता है कि इस सरकार ने विकास किया है। उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालयों को बंद व शिफ्ट कर रहे है और विधायक व कांगडा़ का एक मांत्र मंत्री चुड़ियां पहन कर सो रहे है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra Airport Landslide: कांगड़ा एयरपोर्ट के पास पहाड़ी से भूस्खलन से मंडी-पठानकोट हाईवे बंद, घंटों जाम में फंसे लोग

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फतेहपुर मे आए हुए थे अगर वो नुरपुर का शिफ्ट किया किया गया विधुत विभाग का सर्कल आफिस वापिस कर जाते, चाहे नुरपुर मे नही तो फतेहपुर मे ही यह सर्कल ओफिस खोलने की घोषणा कर जाते तो आज फतेहपुर ,नुरपुर इंदौरा व ज्वाली आदि की जनता को चम्बा के डलहोजी के सर्कल आफिस मे जाने से राहत तो मिल जाती।

राकेश पठानियां ने कहा कि आज अस्पतालों की हालत ऐसी है कि लोगो को कोई सुविधा तक नही मिल पा रही है। एक डाक्टर तक की नियुक्ति सरकार से नही हो पा रही है। एक मात्र नुरपुर के मदर एण्ड चाईल अस्पताल के समान को उपमुख्यमंत्री अपने जिला को लेकर जा रहे है। अस्पताल को शिफ्ट करने की सरकार की तैयारी चली हुई है और कागडा के विधायक व मंत्री चूपी साधे हुए है।

इसे भी पढ़ें:  इंदौरा के लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय में जा कर किया रोष प्रदर्शन

विपक्ष मे बैठकर फतेहपुर की जनता की आवाज उठाऊंगा
उन्होने कहा कि अगले पांच साल वो फतेहपुर मे विपक्ष की भूमिका‌ निभाएगे, जनता के मुद्दे उठाएगें व अगला चूनाव भी फतेहपुर से ही जीत एक बार फिर विधानसभा जाएगें। उन्होंने कहा कि फतेहपुर की जनता का उन्हें चूनावों मे पुरा प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि हारने का कारण मात्र और मात्र भीतरघात रहा है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now