Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

-पीड़ित परिवार को जारी की 4,12,500 रुपए की धनराशि
– कहा… प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार की करेगी हर संभव सहायता
– सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने का किया आह्वान

धर्मेंद्र सूर्या ।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल के गांव थरोली में मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के तौर पर 4 लाख 12 हजार 500 रुपए धनराशि जारी कर दी गई है । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा द्वारा पीड़ित परिवार को 60 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और उचित न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now