Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

मणिपुर हिंसा को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू

मणिपुर हिंसा को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक नई दिल्ली में शुरू हो गई है। मीटिंग के लिए भाजपा की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और विपक्ष की तरफ से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा और CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिंसाग्रस्त राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमित शाह ने बैठक बुलाई थी।

मणिपुर में तीन मई से शुरू हुई हिंसा के 53 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने मई की शुरुआत में हिंसाग्रस्त राज्य की चार दिवसीय यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने शांति की अपील की थी और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार सभी दलों के नेताओं को हिंसा और उसकी वजहों के बारे में ब्रीफ करेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि 53 दिनों से मणिपुर दो समुदायों के बीच जारी हिंसा में जल रहा है। अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगहों पर अब भी हालात तनावपूर्ण हैं। कई इलाकों में इंटरनेट बंद है। सुरक्षा के मध्य नजर सेना के जवानों की भी तैनाती की गई है, फिर भी राज्य में हालात बेकाबू है। ऐसे में कांग्रेस समेत कई दलों ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी। हालांकि सर्वदलीय बैठक ऐसे समय में बुलाई जा रही है जब प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now