Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

चंबा: धुलारा के द्रमनाला गांव में नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

चंबा: धुलारा के द्रमनाला गांव में नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

-चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ
चंबा।
वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर ( कांगड़ा) चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर के वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ को सौंपा गया है ।

उन्होंने बताया कि आज वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार को स्थानीय ग्रामीण लोगों ने ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुए को देखे जाने के बाद सूचित किया था। विभागीय अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेंकुलाइजर गन से डॉट लगाकर तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करके गोपालपुर चिड़ियाघर एवं रेस्क्यू सेंटर के वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ को सौंपा गया है ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अशोक चंदेल ने बताया कि नर तेंदुआ शारीरिक रूप से बीमार अवस्था में पाया गया है और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है । वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने तेंदुए को देखे जाने के पश्चात विभाग को सूचित किए जाने पर लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया है । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से यह आग्रह भी किया है कि वे अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें और झाड़ियां इत्यादि को समय-समय पर काटते रहें ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now