Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 7 रुपये की बढ़ोतरी

commercial-lpg-cylinder-price

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की, हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।

ताजा संशोधन के बाद नई दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,773 से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।इस बीच, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 1902 रुपये, मुंबई में 1740 रुपये और चेन्नई में 1952 रुपये हो जाएंगी। इससे पहले जून में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपये कम की गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक तरफ जहां पिछले कुछ महीनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी की जा रही है, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 1 मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। नई दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,129 रुपये है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now