Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

मणिपुर: सैनिकों पर दंगाईयों का हमला, हथियार लूटने की कोशिश

मणिपुर: भीड़ ने की पुलिस थाने में लूट की कोशिश, सुरक्षाबलों पर चलाई गई गोलियां

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
हिंसा प्रभावित मणिपुर में छिटपुट घटनाओं के साथ कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण है। वहीँ आज एक घटना मणिपुर के थौबल जिले में हुई जब सैकड़ों लोग IRB पोस्ट पर पहुंच गए। यहाँ दंगाइयों की भीड़ ने हथियार लूटने की कोशिश में इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) पर हमला कर दिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे रोक दिया। इस झड़प में भीड़ में से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि भीड़ ने सैनिकों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कें अवरुद्ध कर दीं। हालांकि, असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स ने जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया। सेना ने बयान में कहा कि मणिपुर के थौबल जिले के खंगाबोक में इंडिया रिजर्व बटालियन से हथियार लूटने के प्रयास को आज सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। असफल प्रयास के दौरान एक दंगाई मारा गया जबकि कुछ अन्य घायल हो गए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उधर, राज्य पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हिंसा की छिटपुट घटनाओं के साथ मणिपुर के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण है। हिंसा लगातार जारी रहने के कारण राज्य भर में लगभग 118 चेक-पॉइंट स्थापित किए गए हैं और 326 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now