Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बड़ा हादसा टला: रात को आया भीष्म तूफान उड़ा ले गया मकान की छत

बड़ा हादसा टला: रात को आया भीष्म तूफान उड़ा ले गया मकान की छत

सुभाष कुमार गौतम / घुमारवीं
बिलासपुर जिला में रात को आए भीष्म तूफान में एक परिवार को हादसे का शिकार होना पड़ा| जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गांव दखयूत में अजय कुमार पुत्र गरजा राम के मकान की नाली दार चदर की छत उड़कर 50 मीटर दूर खेतों में पड़ी गनीमत यह रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा ना हुआ वर्ना किसी को भी जान से हाथ धोना पड़ सकता था|

अजय कुमार के बेटे अभीषेक गौतम ने बताया कि तूफान इतना तेज था कि पूरी चादरें स्लेटपोश मकान के ऊपर से होकर दूर जाकर गिरी और जोर का धमाका हुआ| इस धमाके को सुनकर बच्चे घबरा गये और सारा परिवार डर गया लेकिन लाईन ना होने के कारण कोई बाहर नहीं निकल सका| तूफान इतना तेज था कि कुछ भी हो सकता था इस तूफान के कारण इस परिवार का काफी नुकसान हुआ है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मकान का मौका देखा जाएगा व हो सका तो परिवार को फौरी राहत भी दी जाएगी, ताकि तूफान के कारण मकान को रिपेयर करने के लिए कुछ साहयता उपलब्ध हो सके |

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now