Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुंछ में भारतीय सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को किया ढेर

Published on: 17 July 2023
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, गोलीबारी में सैनिक घायल

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश सोमवार को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। तलाश अभियान अब भी जारी है।

व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया, ”पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन बहादुर। पुंछ सेक्टर में बीती रात सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। दो घुसपैठिए मारे गए।’’ हम आपको बता दें कि यह अभियान रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को शुरू किया गया था।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सुरक्षा बलों और प्रशासन का अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास करने वाले आतंकियों को ठोका जा रहा है तो दूसरी ओर आतंकियों के हमदर्दों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now