Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जानिए! भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक में कौन से 38 दल लेंगे भाग

Published on: 18 July 2023
जानिए! भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक में कौन से 38 दल लेंगे भाग

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में 38 दलों के नेता भाग लेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि बेंगलुरु में हो रही विपक्ष की बैठक के जवाब में इसे बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा है। भाजपा और विपक्ष ज्यादा से ज्यादा दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं।

आज एनडीए बैठक में शामिल होने वाले दलों की सूची:
1. बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी)
2. एआईएडीएमके (अखिल भारतीय अन्ना डीएमके)
3.शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
4. एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी मेघालय)
5. एनडीपीपी (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी)
6. एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा)
7. जेजेपी (जननायक जनता पार्टी)
8. आईएमकेएमके (इंडिया मक्कल कालवी मुनेत्र कड़गम)
9. आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन)
10. आरपीआई (रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया)
11. एमएनएफ (मिज़ो नेशनल फ्रंट)
12. टीएमसी (तमिल मनीला कांग्रेस)
13. आईटीएफटी (त्रिपुरा)
14. बीपीपी (बोडो पीपुल्स पार्टी)
15. पीएमके (पतली मक्कल कच्ची)
16. एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी)
17. अपना दल
18. एजीपी (असम गण परिषद)
19. राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी (पैरा)
20.निषाद पार्टी
21. यूपीपीएल (यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल असम)
22. AIRNC (अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस पुड्डुचेरी)
23. शिरोमणि अकाली दल सयुंक्त (ढींढसा)
24. जनसेना (पवन कल्याण)
25. एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार)
26. लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान)
27. HAM (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा जीतन राम मांझी)
28. रालोसपा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी उपेन्द्र कुशवाह)
29. एसबीएसपी (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ओम प्रकाश राजभर)
30. बीडीजेएस (केरल)
31. केरल कांग्रेस (थॉमस)
32. गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट
33. जनाथिपथ्य राष्ट्रीय सभा
34. एनपीएफ (नागा पीपुल्स फ्रंट)
35. यूडीपी (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी)
36. एचएसडीपी (हिल स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी)
37. जन सुराज पार्टी (महाराष्ट्र)
38. प्रहार जनशक्ति पार्टी (महाराष्ट्र)

बता दें कि बीते कल दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि कल मंगलवार को NDA की बैठक शाम को होगी। पिछले 9 सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है।

जेपी नड्डा ने कहा कि 9 साल के अंदर गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दलित, युवा, महिला, किसान इन सबके प्रति स्कीम्स को फोकस किया गया है। इससे इनके सशक्तिकरण में हमें बहुत सफलता मिली है। पिछले 9 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत लीडरशिप देखने को मिली है, जिसको देश ने भी सराहा है और एक बहुत ही पॉजिटिव वातावरण बना है। कोविड प्रबंधन में मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है।

आगे उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भी देखा जाए तो जब दुनिया आर्थिक मंदी से गुजर रही है, इसके बावजूद IMF की रिपोर्ट कहती है कि भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। आज NDA के प्रति लोगों का रूझान है। ये गठबंधन सत्ता के लिए नहीं है। ये गठबंधन सेवा के लिए है, भारत को मजबूत करने के लिए है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todaydaily news IndiaEnforcement DirectorateIndia government newsIndia politics newslatest hindi newslatest news Indianational headlinesnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines todaytop news India

Join WhatsApp

Join Now