Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा के NDA के जवाब में विपक्ष ने बनाया ‘INDIA’ #NDA_VS_INDIA

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा के NDA के जवाब में विपक्ष ने बनाया 'INDIA' #NDA _VS_INDIA

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
लोकसभा 2024 का चुनाव NDA बनाम INDIA के बीच होगा। विपक्षी दलों की बैठक के बाद अब यूपीए का नाम बदलकर INDIA कर दिया गया है। इस INDIA की फुल फॉर्म ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस’ रखी गई है। बता दें कि विपक्ष की बेंगलुरु में बैठक हुई है।

INDIA

india 1
कांग्रेस और सहयोगी दल

गौरतलब है कि बीते दिन यानी 17 जुलाई को बैठक का पहला दिन अनौपचारिक था, जिसमें चर्चा के बाद डिनर का आयोजन हुआ था इसके बाद आज औपचारिक बैठक हुई, जिसमें महागठबंधन के नाम पर विचार-विमर्श हुआ। बीती रात की बैठक में सभी दलों से नाम सुझाने के लिए कहा गया था और आज की बैठक के दौरान इन पर चर्चा की गई और आम सहमति से ‘INDIA’ नाम रखा गया।

NDA

जानिए! भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक में कौन से 38 दल लेंगे भाग
भाजपा और सहयोगी दल

बैठक में शामिल नेता 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उल्लेखनीय है कि दूसरे दिन की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now