Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

छौंछ खड्ड पर बने पुल की एप्रोच धंसी, आवाजाही ठप्प

IMG 20230718 WA0009

अनिल शर्मा। राजा का तालाब(कांगड़ा);
लगातार हो रही बारिश का कहर अब सड़कों व पुल के एप्रोच मार्ग को भी झेलना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश की वजह से गनोह-गंगथ सड़क पर घटोट गांव के पास बने पुल की एप्रोच धंस जाने से रोजाना वाहनों से आवाजाही करने वाले सैंकड़ों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राजा का तालाब व गनोह से गंगथ, इंदौरा , काठगढ़ को जाने वाले लिंक मार्ग पर मंगलवार सुबह भारी बारिश की वजह से घटोट के पास छौंछ खड्ड पर बने पुल की एप्रोच धंस गई। जिससे लगभग पंद्रह फीट गहरी व दस फीट चौड़ी गहरी खाई बन गई। ऐसे में इस मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले सैंकड़ों लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।गनीमत यह रही कि साइड पर लगाए दोनो तरफ के डंगों व पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।पुल की एप्रोच के धंसने से क्षेत्र के करीब 10 गांवों का आवागमन बंद हो गया। जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारू रूप से चलाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया।समाचार लिखे जाने तक विभागीय टीम का काम जोरों पर चल हुआ था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विश्वजीत शर्मा का कहना है कि जानकारी मिलते ही विभागीय टीम को भेज दिया गया है। युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। जल्द ही मार्ग को सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now