Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहड़ू में बादल फटने से कई गाड़ियाँ बही, 3 लोगों के दबने की आशंका

Published on: 22 July 2023
रोहड़ू में बादल फटने से कई गाड़ियाँ बही, 3 लोगों के दबने की आशंका

शिमला|
रोहड़ू के लैला में बादल फटने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार देर रात बादल फटने का मामला सामने आया इसके बाद इस गांव में चारो और तबाही ही तबाही दिख रही है। अभी प्रशासन और पुलिस की टीम इस यहां पर नुकसान के आकलन के लिए नहीं पहुंची है।

बताया जा रहा है किरात में लैला खड्ड में आए फ्लैश फ्लड में ढाबा और उसके साथ उनका कमरा भी बह गया। पुलिस व स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। फ्लैश फ्लड के बाद एक ही परिवार के तीन लोग इसमें लापता है। अभी इनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

बादल फटने की घटना के बाद पूरे गांव में रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि जगोटी निवासी रोशन लाल उनकी पत्नी भागा देबी लैला में ढाबा चलाते थे। बीती रात उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ में था। स्थानीय स्तर पर ही लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। प्रशासन के पहुंचने के बाद ही है साफ हो पाएगा कि कुल कितना नुकसान यहां पर हुआ है। कितने लोगों की जान यहां पर गई है। बता दें कि रोहड़ू में पहले भी एक बादल फटने के कारण भारी नुकसान हुआ था।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now