Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुन्नी में एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी की वारदात, दो गिरफ्तार

Published on: 24 July 2023
arest, Mandi News

strong>शिमला|
राजधानी शिमला के सुन्नी में 2 चोरों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी करने वाले दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। चोरी करने वाले दोनों आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। इनके परिजन सुन्नी में दिहाड़ी करते हैं। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड नरेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े। इसके बाद एटीएम मशीन तोड़कर लगभग 70 हजार रुपए की नकदी उड़ा ले गए, लेकिन चोरी की यह घटना एक अन्य सीसीटीवी में कैद हो गई है।

शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह जब उसने एटीएम का दरवाजा खोला तो एटीएम मशीन और सीसीटीवी कैमरा टूटे देखे। इसकी सूचना उन्होंने बैंक के सीनियर अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से रिकॉर्ड खंगाला तो चोरी की वारदात साथ में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शिमला शिमला संजय गांधी ने बताया कि एटीएम में चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। दोनों आरोपित नाबालिग हैं। आरोपितों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now