Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई द्वारा वैज्ञानिक सर्वेक्षण को 26 जुलाई तक किया निलंबित

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई द्वारा वैज्ञानिक सर्वेक्षण को 26 जुलाई तक किया निलंबित

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने आज वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण शुरू किेया। बाद में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यह सर्वेक्षण 26 जुलाई शाम चार बजे तक के लिए रोक दिया गया। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी की एक अदालत के निर्देश के बाद सर्वेक्षण किया जा रहा था।

एएसआई का दल आज सुबह करीब सात बजे सर्वेक्षण के लिए ज्ञानवापी मस्जिद परिसर पहुंचा। सर्वेक्षण यह सुनिश्चित करने के उददेश्‍य से किया जा रहा था कि क्‍या यह मस्जिद एक मंदिर के अवशेषों पर बनी है। इस बीच, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा कडी कर दी गई है।

तीन दिन पहले अजय कृष्ण विश्‍वेश की स्थानीय अदालत ने एएसआई को विवादास्‍पद वाजूखाना इलाके को छोड़कर परिसर के सर्वेक्षण की संभावना का पता लगाने का आदेश दिया था और मामले की अगली सुनवाई के दिन 4 अगस्‍त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinesNational Newstop news India

Join WhatsApp

Join Now