Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर : मुख्यमंत्री नि:शुल्क निदान योजना के तहत कृष्णा लैब का बिल न भरने से कटी बिजली, टेस्ट न होने से लोगों को हो रही परेशानी

फतेहपुर : मुख्यमंत्री नि:शुल्क निदान योजना के तहत कृष्णा लैब का बिल न भरने से कटी बिजली, टेस्ट न होने से लोगों को हो रही परेशानी

अनिल शर्मा । फतेहपुर/
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैहन में मुख्यमंत्री नि:शुल्क निदान योजना के अंतर्गत चल रही कृष्णा लैब में बुधवार को टेस्ट नहीं हो पाने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लैब में टेस्ट नहीं होने का कारण विद्युत का बिल समय पर अदा नहीं करना था। इसी बात को लेकर बुधवार को मरीजों के टेस्ट कृष्णा लैब में नहीं हो पाए।

कृष्णा लैब में तैनात नर्सिंग विभाग की कर्मचारी से जब इस विषय में बात की गई। तो इनका कहना था कि बुधवार को बिजली का बिल अदा नहीं होने की वजह से विभाग ने उनकी विद्युत आपूर्ति काट दी थी।इनका कहना है कि लैब में रोजाना लगभग 25 से 30 मरीज टेस्ट करवाने आते हैं। विद्युत उपमंडल रैहन के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि कृष्णा लैब से संबंधित बिजली के मीटर का बिल लगभग तीन महीने से लंबित चला हुआ था।

इस विषय में बार बार संबंधित विभाग का बिजली का बिल जमा करवाने हेतू सूचित किया जा रहा था।परंतु इन्होंने समय सीमा निकलने पर भी बिजली का बिल जमा नहीं करवाया।जिसके चलते विभाग को मजबूरन विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

इस विषय में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैहन के चिकित्सा अधिकारी डा.विकास कुमार से बात की गई।तो उनका कहना था कि संबंधित कृष्णा लैब पुराने अस्पताल परिसर में चल रही है। जिसके लिए इनका चिकित्सा विभाग से बिजली बिल, पानी के बिल की अदायगी को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। ऐसे में समय पर बिजली का बिल व पानी के बिल की अदायगी समयानुसार करना इनका दायित्व बनता है। बुधवार को इन्होंने बिजली के बिल की अदायगी कर दी है। ऐसे में बुधवार लगभग सवा ग्यारह बजे विद्युत आपूर्ति फिर से सुचारू रूप से चला दी गई है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now