Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कालका-शिमला नेशलन हाईवे छोटे वाहनों के लिए हुआ बहाल

Kalka Shimla Nh 1

सोलन|
कालका-शिमला नेशनल हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सोमवार को देर रात से शिमला चंडीगढ़ के लिए आवाजाही शुरू कर दी गई है। सोमवार को दिन भर मलबा हटाए जाने का कार्य चलता रहा। देर रात छोटे वाहनों के लिए हाईवे को बहाल किया जा सका है।

सड़क में दरार आने की वजह से अभी बड़े वाहनों को यहां से नहीं जाने दिया जा रहा है। निजी व सरकारी बसें व ट्रक आदि वैकल्पिक मार्ग से होकर ही जा रहे हैं। सभी बसें नाहन से होकर चंडीगढ़ जा रही हैं। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और विकास में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

बता दें कि परवाणु के समीप चक्की मोड़ पर बीते तीन दिनों से रूक रूक कर भू-स्खलन हो रहा था। बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कत आ रही थी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार,आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं। कालका-शिमला रेल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में संस्थान बंद करने से नाराज भाजपा ने प्रदेशभर में शुरू किया विरोध प्रदर्शन
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now