Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी: प्रशासन ने खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में पहुँचाया

370502385 703344591834583 3965569872693754095 N

मंडी|
जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में पहुँचाया। बीते 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश और बाढ़ से खोलानाला में सारे रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था। लेकिन प्रशासन की टीम ने इस ऑपरेशन को बहुत हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:  सांसद ने चैलचौक-पंडोह और कमांद-कटौला-बजौरा सड़कों के सुधार और विस्तार को लेकर केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

बृहस्पतिवार को उप-मण्डलीय दण्डाधिकारी बालीचौकी (मोहन शर्मा),तहसीलदार- बालीचौकी (नितेश ठाकुर) और बीडीओ सुरेन्द्र ठाकुर व अन्य अधिकारियों तथा एनडीआरएफ की टुकड़ी के साथ 25 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय कर खोलानाला पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर तक पहुँचाया।

बता दें,कि इस इलाके में 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप निरन्तर कार्यरत है।

इसे भी पढ़ें:  सुंदरनगर के सूरज ने जर्मनी में दिखाई अपनी खेल प्रतिभा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now