Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला के 21 वर्षीय युवक ने नशे की लत को पूरा करने के लिए 19 लाख की चोरियों को दिया अंजाम

चिट्टा की लत Kangra News

शिमला|
राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में करीब चार माह के भीतर सात चोरियों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया 21 वर्षीय आरोपित आयूष शिमला जिला के सेब बाहुल क्षेत्र कोटखाई के टाऊ क्षेत्र का रहने वाला है। संजौली इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले इस आरोपित युवक से पुलिस चार दिन से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

आरोपित ने बताया कि उसने संजौली क्षेत्र में चार से पांच माह के भीतर सात चोरियां की थीं। सातों चोरियों में 19 लाख रुपये की कीमत के गहने गहने व नकदी चुराई थी। सभी गहने उसने संजौली में एक ज्वेलर को बेचे हैं। इसमें नौ लाख के गहनों की रिकवरी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  वीरेंद्र की पत्नी को सरकारी नौकरी, शहीद का दर्जा और एक करोड़ मुआवजा दे सरकार- कर्म चंद भाटिया

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह चिट्टे का सेवन करता है। आरोपित ने बताया कि वह नशे के लिए चोरी करता था। पहली चोरी भी उसने नशे के लिए ही की थी। आरोपित चोरी के लिए रात के अंधेरे का इंतजार नहीं करता था। वह ज्यादातर चोरियां दिन के समय ही करता था। वह ऐसे घरों की पहचान करता था जहां पर कोई नहीं रहता था।

आरोपित काफी समय से संजौली इलाके में ही रहता था इसलिए इसे यहां के बारे में सारी जानकारी थी। घरों की रेकी करने के बाद यह दिन के समय ही चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी के लिए जब वह जाता था तो हुड पहन कर अपने सिर को ढक लेता था ताकि सीसीटीवी कैमरे की नजर में यदि आ भी जाए तो पहचान न हो सके।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Delhi Flight Service: लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई कनेक्टिविटी हुई बहाल

बार बार चोरी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस भी चोरों से परेशान हो चुकी थी। पुलिस अंदेशा जता रही थी कि इन चोरी की घटनाओं के पीछे कोई बड़े शातिर हैं जिनका संबंध बाहरी राज्यों से है लेकिन

जब पुलिस ने मुस्तैदी से जाँच की तो आरोपित को सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोच लिया गया। पुलिस को शक हुआ कि आरोपित शिमला में ही किसी ज्वेलर को गहने बेचता था। तब शहर में कई बड़े ज्वेलरों से पूछताछ की गई। इसके बाद संजौली में ज्वेलरों की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया। ज्वेलर से हुई पूछताछ में उसने बताया कि युवक कई बार यहां पर गहने बेच चुका है।

इसे भी पढ़ें:  चाचा ने भतीजे को मारी गोली, गंभीर हालत में , IGMC में भर्ती

पुलिस ने जब आरोपित को पकड़ा तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ, लेकिन इसने गहने बेचने के लिए पहचान के तौर पर अपने आधार कार्ड की कापी ज्वेलर को बतौर साक्ष्य दे रखी थी जिसके बाद वह पकड़ में आया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now