नवदुर्गा के नौ रूपों का दिव्य प्रसाद है नौ औषधियों वाला दुर्गा कवच

प्रत्येक देवी आयुर्वेद की भाषा में मार्कण्डेय पुराण के अनुसार नौ औषधि के रूप में मनुष्य की प्रत्येक बीमारी को ठीक कर रक्त का संचालन उचित व साफ कर मनुष्य को स्वस्थ करतीं है। अत: मनुष्य को इनकी आराधना एवं सेवन करना चाहिए।
नवदुर्गा यानि मां दुर्गा के नौ रूप।
जानकारों के अनुसार 9 औषधियों में भी विराजते हैं, मां अम्बे के यह नौ रूप, जो समस्त रोगों से बचाकर जगत का कल्याण करते हैं। नवदुर्गा के नौ औषधि स्वरूपों को सर्वप्रथम मार्कण्डेय चिकित्सा पद्धति के रूप में दर्शाया गया और चिकित्सा प्रणाली के इस रहस्य को ब्रह्माजी द्वारा उपदेश में दुर्गाकवच कहा गया है।
ऐसा माना जाता है कि यह औषधियां समस्त प्राणियों के रोगों को हरने वाली और और उनसे बचा रखने के लिए एक कवच का कार्य करती हैं, इसलिए इसे दुर्गाकवच कहा गया। इनके प्रयोग से मनुष्य अकाल मृत्यु से बचकर सौ वर्ष जीवन जी सकता है। यहां हम जानकारों से बातचीत के बाद आपको बता रहे हैं, दिव्य गुणों वाली उन 9 औषधियों के बारे में जिन्हें नवदुर्गा कहा गया है –

1. प्रथम शैलपुत्री यानि हरड़
नवदुर्गा का प्रथम रूप शैलपुत्री माना गया है। कई प्रकार की समस्याओं में काम आने वाली औषधि हरड़, हिमावती है जो देवी शैलपुत्री का ही एक रूप हैं। यह आयुर्वेद की प्रधान औषधि है, जो सात प्रकार की होती है। इसमें हरीतिका (हरी) भय को हरने वाली है।पथया – जो हित करने वाली है। कायस्थ – जो शरीर को बनाए रखने वाली है।अमृता – अमृत के समान।हेमवती – हिमालय पर होने वाली।चेतकी – चित्त को प्रसन्न करने वाली है।श्रेयसी (यशदाता) शिवा – कल्याण करने वाली।

2. द्वितीय ब्रह्मचारिणी यानि ब्राह्मी –
ब्राह्मी, नवदुर्गा का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी है। यह आयु और स्मरण शक्ति को बढ़ाने वाली, रूधिर विकारों का नाश करने वाली और स्वर को मधुर करने वाली है। इसलिए ब्राह्मी को सरस्वती भी कहा जाता है।यह मन व मस्तिष्क में शक्ति प्रदान करती है और गैस व मूत्र संबंधी रोगों की प्रमुख दवा है। यह मूत्र द्वारा रक्त विकारों को बाहर निकालने में समर्थ औषधि है। अत: इन रोगों से पीडित व्यक्ति को ब्रह्मचारिणी की आराधना करनी चाहिए।

3. तृतीय चंद्रघंटा यानि चन्दुसूर –
नवदुर्गा का तीसरा रूप है चंद्रघंटा, इसे चन्दुसूर या चमसूर कहा गया है। यह एक ऐसा पौधा है जो धनिये के समान है। इस पौधे की पत्तियों की सब्जी बनाई जाती है, जो लाभदायक होती है। यह औषधि मोटापा दूर करने में लाभप्रद है, इसलिए इसे चर्महन्ती भी कहते हैं। शक्ति को बढ़ाने वाली, हृदय रोग को ठीक करने वाली चंद्रिका औषधि है। अत: इस बीमारी से संबंधित रोगी को चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए।

4. चतुर्थ कुष्माण्डा यानि पेठा –
नवदुर्गा का चौथा रूप कुष्माण्डा है। इस औषधि से पेठा मिठाई बनती है, इसलिए इस रूप को पेठा कहते हैं। इसे कुम्हड़ा भी कहते हैं जो पुष्टिकारक, वीर्यवर्धक व रक्त के विकार को ठीक कर पेट को साफ करने में सहायक है। मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए यह अमृत समान है। यह शरीर के समस्त दोषों को दूर कर हृदय रोग को ठीक करता है। कुम्हड़ा रक्त पित्त एवं गैस को दूर करता है। इन बीमारी से पीडित व्यक्ति को पेठा का उपयोग के साथ कुष्माण्डा देवी की आराधना करनी चाहिए।

5. पंचम स्कंदमाता यानि अलसी –
नवदुर्गा का पांचवा रूप स्कंदमाता है जिन्हें पार्वती व उमा भी कहते हैं। यह औषधि के रूप में अलसी में विद्यमान हैं। यह वात, पित्त, कफ, रोगों की नाशक औषधि है। अलसी नीलपुष्पी पावर्तती स्यादुमा क्षुमा।अलसी मधुरा तिक्ता स्त्रिग्धापाके कदुर्गरु:।।उष्णा दृष शुकवातन्धी कफ पित्त विनाशिनी।इस रोग से पीड़ित व्यक्ति ने स्कंदमाता की आराधना करनी चाहिए।

6. षष्ठम कात्यायनी यानि मोइया –
नवदुर्गा का छठा रूप कात्यायनी है। इसे आयुर्वेद में कई नामों से जाना जाता है जैसे अम्बा, अम्बालिका, अम्बिका। इसके अलावा इसे मोइया अर्थात माचिका भी कहते हैं। यह कफ, पित्त, अधिक विकार व कंठ के रोग का नाश करती है। इससे पीडित रोगी को इसका सेवन व कात्यायनी की आराधना करनी चाहिए।

7. सप्तम कालरात्रि यानि नागदौन –
दुर्गा का सप्तम रूप कालरात्रि है जिसे महायोगिनी, महायोगीश्वरी कहा गया है। यह नागदौन औषधि के रूप में जानी जाती है। सभी प्रकार के रोगों की नाशक सर्वत्र विजय दिलाने वाली मन एवं मस्तिष्क के समस्त विकारों को दूर करने वाली औषधि है।इस पौधे को व्यक्ति अपने घर में लगाने पर घर के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यह सुख देने वाली और सभी विषों का नाश करने वाली औषधि है। इस कालरात्रि की आराधना प्रत्येक पीडित व्यक्ति को करनी चाहिए।

8. अष्टम महागौरी यानि तुलसी –
नवदुर्गा का अष्टम रूप महागौरी है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति औषधि के रूप में जानता है क्योंकि इसका औषधि नाम तुलसी है जो प्रत्येक घर में लगाई जाती है। तुलसी सात प्रकार की होती है- सफेद तुलसी, काली तुलसी, मरुता, दवना, कुढेरक, अर्जक और षटपत्र। ये सभी प्रकार की तुलसी रक्त को साफ करती है व हृदय रोग का नाश करती है। तुलसी सुरसा ग्राम्या सुलभा बहुमंजरी।अपेतराक्षसी महागौरी शूलघ्नी देवदुन्दुभि: तुलसी कटुका तिक्ता हुध उष्णाहाहपित्तकृत् । मरुदनिप्रदो हध तीक्षणाष्ण: पित्तलो लघु:।इस देवी की आराधना हर सामान्य व रोगी व्यक्ति को करनी चाहिए।

9. नवम सिद्धिदात्री यानि शतावरी –
नवदुर्गा का नवम रूप सिद्धिदात्री है, जिसे नारायणी या शतावरी कहते हैं। शतावरी बुद्धि बल व वीर्य के लिए उत्तम औषधि है। यह रक्त विकार औरं वात पित्त शोध नाशक और हृदय को बल देने वाली महाऔषधि है। सिद्धिदात्री का जो मनुष्य नियमपूर्वक सेवन करता है। उसके सभी कष्ट स्वयं ही दूर हो जाते हैं। इससे पीडित व्यक्ति को सिद्धिदात्री देवी की आराधना करनी चाहिए। इस प्रकार प्रत्येक देवी आयुर्वेद की भाषा में मार्कण्डेय पुराण के अनुसार नौ औषधि के रूप में मनुष्य की प्रत्येक बीमारी को ठीक कर रक्त का संचालन उचित व साफ कर मनुष्य को स्वस्थ करतीं है। अत: मनुष्य को इनकी आराधना एवं सेवन करना चाहिए।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Manki Point Hanuman Temple Kasauli : संजीवनी बूटी लाते समय कसौली की इस ऊंची पहाड़ी पर टिका था हनुमानजी का दायां पांव

प्रजासत्ता| Manki Point Hanuman Temple Kasauli : प्राचीन समय से हिमाचल को देवताओं का स्थान "देवभूमि" के नाम से जाना जाता है। हिमालय पर्वत की...

Navratri 2024 Wishes in Hindi: इस नवरात्रि को बनाएं खास, अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Navratri 2024 Wishes in Hindi: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि 09 अप्रैल 2024 से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होने...

Famous Devi Temples Of Himachal: हिमाचल के लोकप्रिय देवी मंदिर, नवरात्रि के दौरान करें मां के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Famous Devi Temple Of Himachal: कुछ दिनों बाद नवरात्रि ( Navratri 2024 ) की शुरुआत होने वाली है इस दौरान हिन्दू धर्म में  देवी...

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि 2024 कब है? तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Chaitra Navratri 2024 Date: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक वर्ष दो नवरात्रि पर्व मनाएं जाते...

शिव की महिमा अपरंपार है.. आचार्य हेमंत भारती

कुनिहार | शिव तांडव गुफा कुनिहार के प्रांगण में आयोजित हो रही 11 दिवसीय महाशिव पुराण कथा के आज तीसरे दिन कथावाचक आचार्य हेमंत भारती...

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा 77 साल के बाद बहुत ही शुभ योग, सूर्यदेव का मिलेगा आशीर्वाद..!

Makar Sankranti 2024 Date Time And Shubh Yog: भारत में नए साल का प्रथम पर्व मकर संक्रांति ही माना जाता है। इस साल मकर...

Vastu Tips: जानिए! मकान की नींव में क्यों डाले जाते हैं कलश और चांदी से बना सांप?

Vastu Tips for Home: हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार घर बनाते समय नींव में कलश या चांदी के नाग-नागिन बनवाकर डाले जाते हैं। मकान...

हल्दी के ये चमत्कारी टोटके: घर-परिवार की हर परेशानी को करेंगे दूर

Haldi Ke Totke: हमारे घर की रसोई में कुछ ऐसी चीजें होती है, जो सिर्फ खाने में स्वाद नहीं बढ़ाती है, बल्कि कुछ ज्योतिष...

Pitru Paksha 2023: इस दिन से शुरू होंगे पितृपक्ष, जानें नियम और विधि

प्रजासत्ता | Pitru Paksha 2023: पूर्वजों को समर्पित साल 15 दिन पितृ पक्ष कहलाते हैं। पितृ पक्ष पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का समय...