Prajasatta Side Scroll Menu

Cement Rate Increased in Himachal: हिमाचल में सीमेंट बैग पर चार रुपए टैक्स बढ़ोतरी

Cement Rate Increased in Himachal

शिमला | 18 सितम्बर
Cement Rate Increased in Himachal: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पिछले दिनों प्रदेश में आई आपदा से उभरने के लिए प्रयासरत है। आपदा की इस घडी में केंद्र सरकार से मदद न मिलने के चलते प्रदेश सरकार अपने ही संसधानो को जोड़कर आपदा से निपटने में लगी है इसी के चलते पिछले दिनों जुलाई माह में डीजल की कीमत बढ़ाई थी। हालांकि इसका झटका जनता को लगा था।

वहीँ अब हिमाचल सरकार ने सीमेंट पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। जिसका असर सीमेंट के दाम पर पड़ेगा और दाम में करीब चार रुपए का उछाल देखने को मिलेगा। पहले 50 किलो के सीमेंट के बैग पर 7 रुपए 50 पैसे की दर से टैक्स लिया जाता था। अब इसकी दर को बढ़ाकर 11.50 रुपए प्रति बैग किया गया है। आबकारी कराधान विभाग ने इसकी अधिसूचना लागू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की सजा पर रोक के निर्णय का किया स्वागत

बता दें कि अब तक सुक्खू सरकार (Sukhu Government) की ओर से कुल-मिलाकर डीजल पर छह रुपए वैट बढ़ाया जा चुका है। वहीं अब सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी से प्रदेश की जनता को तगड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि राज्य में प्राकृतिक आपदा से 13 हजार से अधिक मकान टूटे हैं। हजारों मकान क्षतिग्रस्त हैं। अब इनका पुनर्निर्माण महंगा हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में पिछले कुछ समय से सीमेंट के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सीमेंट के मनमाने दाम बढ़ाए जाने का मामला पूर्व की भाजपा सरकार के समय भी खूब चर्चा में रहता आया है। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित झंडों को लेकर उपजे विवाद पर हिमाचल के सीएम का बड़ा बयान

Himachal News: पूर्व जयराम सरकार के वितीय कुप्रबंधन के खिलाफ डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री को सौंपा श्वेत पत्र

Parliament Special Session 2023: 8 विधेयक लिस्टेड, जानें इस बार क्या है खास?

आय से अधिक संपत्ति मामले में बरोटीवाला के पूर्व SHO पर विजिलेंस ने दर्ज किया मामला, दो साल पहले हुई थी शिकायत

Cement Rate Increased in Himachal: हिमाचल में सीमेंट बैग पर चार रुपए टैक्स बढ़ोतरी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today Sukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now