Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: हिमाचल के ऊना में भारी बरसात का रौद्र रूप, अंब-गगरेट क्षेत्र बारिश से तबाही

Published on: 19 September 2023
Himachal Weather

ऊना | 19 सितम्बर
Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर आसमान से आफत की बारिश का दौर शुरू हो गया है। ऊना में लगातार जारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ऊना के अंब और गगरेट विस क्षेत्र में मंगलवार सुबह से हो रही भीषण बारिश के कारण स्वांनदी पूरे उफान पर आ गई हैं।

पुलिस ने भारी बारिश के चलते ना से जाने वाले झलेड़ा घालुवाल पुल के नीचे बरसात का अधिक पानी आने के कारण फिलहाल आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया है। ताकि किसी तरह की अप्रिय दुर्घटना का टाला जा सके।

वहीं करीब 100 कनाल जमीन पर आलू की फसल तबाह हो गई है। कई घरों व स्कूल भवनों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। जिले की खड्डों में अत्यधिक पानी आने के बाद सोमभद्रा नदी उफान पर है।

बारिश से टौणीदेवी एनएच दलदल में तबदील हो गया है। स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Challenge of Skill Acquisition: गुणवत्तापूर्ण रोजगार सुरक्षित करने में एक बाधा

Anganwadi Workers News: आंगनवाड़ी हेल्पर की पदोन्नति में उम्र की सीमा रखना हास्यस्पद

सीपीएस नियुक्ति मामला: हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 3 अक्टूबर के लिए निर्धारित की

Cement Rate Increased in Himachal: हिमाचल में सीमेंट बैग पर चार रुपए टैक्स बढ़ोतरी

Himachal Weather: हिमाचल के ऊना में भारी बरसात का रौद्र रूप, अंब-गगरेट क्षेत्र बारिश से तबाही

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHimachal Weather UpdateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now