Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्र, एक की मौत

Mandi News: खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्र, एक की मौत

मंडी | 26 सितम्बर
मंडी जिले के कोटली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहाँ स्कूल से पेपर देने के बाद अर्नोड़ी खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्रों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी के अनुसार कोटली के निजी स्कूल के 8वीं कक्षा के 2 छात्र तरुण कुमार और मंजुल साढ़े 12 बजे पेपर देने के बाद अपने दोस्तों के साथ अर्नोड़ी खड्ड में नहाने चले गए। खड्ड में पानी ज्यादा होने के कारण दोनों छात्र खड्ड में डूब गए।

Mandi News: नाचन में रास्ते से गुजर रहे युवक को शिकारी की गोली लगी

जैसे ही इसकी जानकारी खड्ड के साथ खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों को पता चली उन्होंने छात्रों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को कोटली स्थित सिविल अस्पताल पहुंंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजुल कुमार को मृत घोषित कर दिया, वहीं तरुण कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रैफर कर दिया। यहां से भी गंभीर हालत के चलते तरुण कुमार को मेडिकल काॅलेज नेरचौक रैफर कर दिया है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मृतक छात्र मंजुल कुमार पुत्र हुकम चंद गांव धरवालड़ी का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र मंजूल कुमार पुत्र हुकम चंद गांव धरवालडी का रहने वाला था। वहीं तरुण कुमार पुत्र गोपाल दास गांव कसाण का रहने वाला है, जिसका नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

200MP कैमरा और 512GB स्टोरेज के साथ दिवाना बनाने आया Vivo का सस्ता स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ इतनी

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now