Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Garlic Price Hike: देश में लहसुन के दामों ने छुआ आसमान! जानिए नई कीमत

Published on: 11 December 2023
Garlic Price Hike in india

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Garlic Price Hike:
देश में पिछले कुछ महीनों पहले टमाटर और प्याज के दामों ने आसमान को छू लिया था। लेकिन अब लहसुन ने भी महंगी सब्जियों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया है। जी हां, आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाले लहसुन की कीमत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटेल मार्केट में लहसुन को 300 से 400 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा जा रहा है।

लहसुन की कीमतें बढ़ने के पीछे का कारण नासिक और पुणे के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की खराबी और फसलें खराब होना है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण फसलें भी खराब हुईं जिससे पूरे महाराष्ट्र से सप्लाई में गिरावट आई है। मुंबई के थोक व्यापारियों को पड़ोसी गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से सप्लाई खरीदने के लिए प्रेरित किया गया है, जिससे रसद लागत और अन्य स्थानीय शुल्क बढ़ गए हैं।

व्यापारियों की माने तो कम सप्लाई के वजह से पिछले कुछ सप्ताहों में लहसुन के दाम (Garlic Price Hike) करीब दो गुना तक बढ़ चुके हैं। व्यापारियों का मानना है कि इसकी कीमतों में जल्दी सुधार नहीं आएगा। पिछले महीने एपीएमसी थोक यार्ड में लहसुन को 100 से 150 प्रति किलोग्राम के पिछले टैरिफ से 150- 250 प्रति किलोग्राम पर बेचा जाता है। ऐसे में लहसुन की रिटेल कीमत 300 से 400 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

कम हुई आवक तो (Garlic Price Hike)

मौजूदा समय में थोक बाजार में प्रतिदिन 15-20 वाहन (ट्रक और मिनी वैन) आते हैं, जो 25 से 30 वाहनों की सामान्य आवक से कम हैं। वहीं दक्षिणी राज्यों से आवक भी काफी हद तक बंद हो गई है। इससे आपूर्ति की कमी बढ़ गई है। इनका असर लहसुन की कीमतों पर पड़ा है। लहसुन के भाव सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। व्यापारियों के मुताबिक, नई फसल को बाजार में आने में अभी समय लगेगा। ऐसे में तब तक कीमतें ऊंची रहने की उम्मीद है। अक्टूबर और नवंबर में बेमौसम बारिश के कारण कई हिस्सों में फसल बर्बाद हो गई।

पकवान का स्वाद बढ़ाना हुआ महंगा!
दरअसल लहसुन को आमतौर पर पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जबकि, सेहत के लिहाज से भी लहसुन एक रामबाण उपाय माना जाता है। सर्दियों में खासतौर पर कई भारतीयों रसोइयों में इसे चटनी, अचार आदि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अब लहसुन से पकवान का स्वाद बढ़ाना आपकी जेब पर ज्यादा असर डाल सकता है।

Article 370: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 रद्द करना वाजिब या ग़ैरक़ानूनी, सुप्रीम का फ़ैसला आज

Himachal News: जानें किसने खरीदे धर्मशाला, मंडी और शिमला में वीआईपी नंबर 0001

नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर: Flipkart पर 40,000 रुपये से भी कम में मिल रहा iPhone 14 Plus

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now