Prajasatta Side Scroll Menu

Health Tips for Pregnant Women: महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान इन खास बातों का रखें ध्यान…

Health Tips for Pregnant Women

Health Tips for Pregnant Women:महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के शरीर में इस दौरान कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे उनका वजन और ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है, कई बार भूख नहीं लगती, तो कुछ लोगों का वजन भी बढ़ जाता है।

इन प्रकार की समस्याओं को देखकर कई महिलाएं घबराने लगती हैं और जाने-अनजाने कुछ लगतियां कर देती हैं, जो सेहत को नकुसान पहुंचा सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान हमारा शरीर हमसे कई चीजों की मांग करता है, लेकिन बहुत सी महिलाओं के लिए ये वक्तकाफी मुश्किल होता है।

प्रेगनेंसी के दौरान आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि आप की एक छोटी सी लापरवाही आप और आपके शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आपको अपने खान पान पर ध्यान देना चाहिए की आप दिन भर में क्या क्या खा पी रही हैं। आप जो भी खाती या पीती हैं ये आप और आपके शिशु के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। आप कितने बजे सोती हैं, कितने बजे जगती हैं। सुबह में व्यायाम करती हैं या नहीं, अगर करती हैं तो कितने समय तक कौन सा व्यायाम करती हैं। दिन भर में कितने समय तक बैठती हैं, कितने समय तक कड़ी रहती हैं, कितने समय तक चलती है। इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Health Tips for Pregnant Women | आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपको सावधान रहना चाहिए। आपको पता होना चाहिए की आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है। साथ जी क्या खाना है और क्या नहीं खाना है।

1. खाना स्किप करना
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्रेग्नेंसी में भूख ना लगना काफी आम है। हालांकि जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी समय बढ़ता है तो अलग-अलग चीजें खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। जिन महिलाओं को भूख नहीं लगती वे कुछ भी नहीं खातीं और खाना भी स्किप कर देती हैं, ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. प्रेग्नेंसी में आपको डॉक्टर की सलाह पर पोषण लेना चाहिए। ताकि बच्चे को पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सकें।

इसे भी पढ़ें:  Shahnaz Hussain Beauty Tips: शहद के इन उपायों से निखर जाएगी आपकी त्वचा

2. वजन बढ़ने से परेशान होना
ये बात भी सामान्य है कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने लगता है, लेकिन इससे कई महिलाएं घबराने लगती हैं परेशान हो जाती हैं। आपको समझना होगा कि प्रेग्नेंसी में आपको भूख ज्यादा लगने लगती है, इस दौरान हार्मोन का स्तर भी लगातार बदलता रहता है। ऐसे में इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे आपके और बच्चे की मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

3. मर्जी से दवाई खाने लगना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की बॉडी में कई तरह के दर्द होने लगते हैं। मांसपेशियों में दर्द, सूजन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में कुछ महिलाएं खुद से ही दवा खाने लगती हैं, जो गलत है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क के बाद ही दवा लें।

4. फिजिकल एक्टिविटी न करना
हम देखते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना मुश्किल होता है, लेकिन इस दौरान लाइट फिजिकल एक्टिविटीज बेहद जरूरी है। इससे आपकी और बच्चे की सेहत अच्छी होती है।

5. इन बातों का भी रखें ख्याल
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. शराब, सिगरेट या कैफीन के सेवन से बचें। इसके साथ ही प्रोसेस्ड और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन ना करें।

इसे भी पढ़ें:  High Blood Pressure in Winter: सर्दियों में उच्च रक्तचाप: कारण, निवारण और होम्योपैथिक चिकित्सा - डॉ. एम.डी. सिंह

6. अधिक मात्रा में पानी पीएं
दिन भर में कम से कम तीन से चार लीटर पानी और एक से दो ग्लास ज्यूस पीएं। ऐसा करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। आप चाहें तो सप्ताह में एक बात नारियल का पानी भी पी सकती हैं।

7. ज्यादा फाइबर वाली चीजों का सेवन करें
प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज की समस्या बढ़ जाती है इसलिए पाचन क्रिया का ठीक होना बहुत जरूरी है। कोशिश करें की आप अपने फूड्स में ज्यादा से ज्यादा फाइबर लें। क्योंकि इससे गैस या कब्ज होने का खतरा नहीं होता है।

8. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तियों वाली सब्जियां, जैसे कि पालक, पत्तागोभी और ब्रोकली को शामिल करना चाहिए। पालक में मौजूद आयरन से प्रेगनेंसी में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा फलियां जैसे कि बीन्स और सजहन को भी खाना चाहिए। इनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जिनकी जरूरत प्रेगनेंट महिलाओं को होती है।

9. फल और उनके रस का सेवन करें
ताजे फल और उनका रस भी प्रेगनेंसी में काफी फायदेमंद होता है। सेब, तरबूज, संतरा, नाशपाती और इनका रस को भी सेवन में लाया जा सकता है। लेकिन कुछ फल जैसे की पपीता, अनानास और अंगूर से परहेज करना चाहिए क्योंकि इनका असर शिशु पर काफी खराब होता है।

10. सूखा मेवा खाएं
सूखा मेवा से भी प्रेगनेंसी में काफी सही आहार मिलता है। आप बादाम, अखरोट और काजू को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स, कैलोरी, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जिसकी जरूरत मां और शिशु दोनों को होती है।

12. रोज पैदल टहलें
टहलना यानी पैदल चलना हर एक इंसान के सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्भवती महिला के लिए रोज थोड़ी दूर तक पैदल चलना बहुत ही अच्छा व्यायाम माना जाता है। टहलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक और आप चुस्त रहते हैं। टहलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है की आप सामान्य गति से चल रही हैं। तेज चलना या दौड़ना आप और आपके शिशु को फायदा के बजाय नुक्सान पहुंचा सकता है। इसलिए ध्यान रहे की आप आराम से चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Kidney Disease Symptoms: कम नींद बन सकती है किडनी की दुश्मन ?, एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी

13. लेग लिफ्टिंग करें
इस व्यायाम को करने के लिए आप पहले पीठ के बल लेट जाइए और फिर अपने पैरों को दस से बारह बार धीरे धीरे सीधा ऊपर की तरफ उठाएं और फिर नीचे ले आएं। ऐसा करने से पेट और पीठ की मासपेशियां मजबूत होती हैं।

14. जब तक शिशु का जन्म नहीं हो जाता अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें
जब तक आपका शिशु सुरक्षित तरीके से जन्म नहीं ले लेता तब तक आप अपने डॉक्टर के संपर्क में बने रहें। जब भी आपको आपने शरीर में किसी तरह की परेशानी, बेचैनी या समस्याएं महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक अपने दैनिक जीवन को फॉलो करें।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Natural Hair Growth Tips: लंबे और मजबूत बाल चाहिए तो आजमाएं ये आसान तरीके, चमक भी आएगी

Una News : सीएम सुक्खू ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के किए शिलान्यास

Sarfaraz Khan और उनके छोटे भाई Munshir Khan ने चयनकर्ताओं को दिखाया आईना, एक ही दिन जडे शतक

Health Tips for Pregnant Women | Pregnant Women | Health Tips | Pregnancy care tips | Pregnancy Health| Pregnancy Mistakes| Pregnancy Mistakes in Hindi | Pregnancy Tips, प्रेग्नेंसी टिप्स

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren ayurvedic tips diet tips India fitness tips Hindi Health Tips Health Tips health tips Hindi healthy food guide home remedies India

Join WhatsApp

Join Now