Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मपुर में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक

Published on: 28 January 2024

धर्मपुर।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा की, कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नींव है।  कसौली विधानसभा क्षेत्र में के विकास कार्यों में धन की कोई भी कमी नहीं आड़े नहीं आने दी जाएगी। सुल्तानपुरी रविवार को, माता मनसा माता धर्मपुर में कसौली कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी मंच पर सभी कार्यकर्ता खुलकर अपनी बात रखें। पार्टी के सभी कार्यकर्ता, उनके घर के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। अभी भी कसौली क्षेत्र की कुछ पंचायत में, विकास निधि द्वारा दिया गया पैसा खर्च नहीं हो रहा है। सुल्तानपुरी ने कहा कि, आपदा के समय सरकार ने पूरे प्रदेश का ख्याल रखते हुए, लोगों की सहायता की है।प्रदेश सरकार जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से वृद्धा पेंशन लगवाने में भी ग्रामीणों की सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश को अभी तक केंद्र सरकार से कोई भी मदद ना मिली है।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने संसाधनों से प्रदेश का चौमुखी विकास कर रहे हैं। सुल्तानपुरी ने कहा की,आपदा के समय क्षतिग्रस्त हुए मकान की राशि वह  स्वयं घर-घर जाकर वितरित कर रहे हैं।उन्होंने बताया की, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन करते हुए सरकार ने पहली कक्षा से इंग्लिश पढ़ने का निर्णय लिया है। जिससे ग्रामीण स्तर पर शिक्षा का स्तर सुधरेगा, वह बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने आने वाले समय में पेयजल की कमी बारे सचेत करते  हुए कहा कि, ग्रामीण स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता, पुराने पेयजल स्रोतों का जीर्णोद्वार श्रमदान द्वारा करें।जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर किया जा सके। प्रदेश लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त कसौली कांग्रेस के प्रभारी भी मौजूद रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now