Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: सीएम सुक्खू बोले-धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता

Published on: 15 March 2024
Himachal: सीएम सुक्खू बोले-धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता

शिमला |
Himachal:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि जो राजनीतिक दल लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन कर लोकतांत्रिक प्रणाली को धन-बल के प्रयोग से कमज़ोर कर रहे हैं उन्हें लोकतंत्र के महापर्व पर करारा जवाब दें।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोग अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे ऐसे सभी दलों को करारा सबक सिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात आज जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहन में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के खिलाफ वोट करने वाले बागी विधायकों की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने सवाल किया कि उन्हें कौन नियंत्रित कर रहा है? उन्होंने कहा कि धन-बल से लोकतंत्र की हत्या करने वालो के कारनामे जगजजाहिर हुए हैैं।

उनके मनसूबे हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में कभी सफल नहीं होंगे क्योंकि यहां की जनता कभी भी अपना ईमान नहीं बेचेगी। हिमाचलवासी सदैव सच और ईमानदारी का साथ देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित कर रही है। इसके फलस्वरूप प्रदेश की आर्थिक स्थिति में आशातीत सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कड़े निर्णय लेकर राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ सकारात्मक बदलाव लाए हैं। प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर रही है और हर वर्ग के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं का ज़िक्र भी किया।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष भारी बरसात के दौरान प्रदेश ने प्राकृतिक आपदा का सामना मजबूती से किया। विकट परिस्थितियों व सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज लेकर आई।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा से उभरने को प्रदेशवासियों के लिए कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग कर व भ्रष्टचार पर पूर्णतः रोक लगाकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र को 165 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात दी

Himachal: सरकार गिराने की साजिश के आरोप में पूछताछ, बागी विधायक चैतन्य के पिता और आशीष शर्मा नहीं पहुंचे थाने

Madgaon Express Movie: मडगांव एक्सप्रेस की मैडनेस ने दिल्ली को किया क्रेजी! निर्देशक कुणाल खेमू के साथ स्टारकास्ट ने प्रमोशन्स में मचाई धूम!

Himachal: कांग्रेस के बागी विधायकों के घर पर लगा CRPF का कड़ा पहरा

Solan News: 20 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के बाद अधेड़ उम्र के पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट

New Election Commissioners : ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू होंगे नए चुनाव आयुक्त

himachal News: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय : जेओए आईटी का परिणाम होगा घोषित, अंशकालिक बनेंगे दैनिक वेतन भोगी

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharSukhwinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now