Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Pradesh Election 2024 Date: हिमाचल में लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव एक साथ

Himachal Pradesh Election 2024 Schedule

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal Pradesh Election 2024 Date: केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। हिमाचल की कुल चार लोकसभा सीटों के लिए सातवें चरण में चुनाव होगा। इसके साथ ही कांग्रेस के बागी 6 विधायकों के अयोग्य घोषित किए जाने से खाली हुई विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होगा। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में एक चरण में एक जून चुनाव कराने का फैसला किया है। वोटों की गिनती चार जून को होगी।

चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार  हिमाचल की चार लोकसभा सीटों शिमला, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के लिए 7 मई को अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होगी। 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 15 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 17 मई को नामांकन वापसी होगी। 1 जून(शनिवार) को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित होंगे। इसी शेड्यूल के तहत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।

हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में 2,93,875 से अधिक मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रदेश में 55,68,171 से अधिक मतदाता हैं। इनमें से 28,12,976 पुरुष, 27,55,160 महिला और 35 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में 52,62,126 मतदाताओं ने मतदान किया था। लोकसभा चुनावों में मत प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से वोटरों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग विशेष अभियान चलाएगा।

हिमाचल में मौजूदा वक्त में कांग्रेस की सरकार है। अभी सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के सीएम हैं। प्रदेश में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत हासिल करते हुए बीजेपी 4-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन होने के बाद उपचुनाव कराया गया था, जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। मंडी से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को जीत मिली थी। यानी हिमाचल में अभी तीन सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि 1 सीट पर कांग्रेस के खाते में है।

वहीँ हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन 6 विधायकों के बागी हो जाने के कारण पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, हालांकि अभी मामले की सुनवाई चल रही है। इससे पहले ही चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है।

चुनाव से पहले फ़ॉर्म भरवाना, फिर कूड़ेदान में फेंकना कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर

Solan News: लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराने और मीडिया के माध्यम से अफवाह फ़ैलाने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Himachal Pradesh Election 2024 Date: हिमाचल में लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव एक साथ

Himachal: सीएम सुक्खू बोले-धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता

Madgaon Express Movie: मडगांव एक्सप्रेस की मैडनेस ने दिल्ली को किया क्रेजी! निर्देशक कुणाल खेमू के साथ स्टारकास्ट ने प्रमोशन्स में मचाई धूम!

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
BJPCONGRESSHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharLok Sabha Elections 2024

Join WhatsApp

Join Now