Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Breaking News! हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

Breaking! Major accident in Himachal, bus full of devotees overturned

Breaking News:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। जहां कांगड़ा सुरंग के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान बस में 52 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए आरपीजीएमसी टांडा ले जाया गया है।


एसपी शालिनी अग्रनिहोत्री ने बताया की घटना के बारे में आगे की जांच की जा रही है। मौके पर स्थिति सामान्य है। बस को मैकेनिकल जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: ईडी ने हिमाचल के पूर्व कोषागार अधिकारी की 1.84 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

शुरुवाती जानकारी के अनुसार , श्रद्धालुओं से भरी ये बस कांगड़ा से ज्वालाजी जा रही थी। यह बस कांगड़ा के समेला के पास अनियंत्रित होकर पलटी है। राहत की बात यह है कि कोई भी यात्री गंभीर रुप से घायल नहीं है।

नोट यह खबर जानकारी मिलने के साथ अपडेट जारी है

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now