Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: एसडीओ पर बतमीजी व धमकाने का लगा आरोप-पुलिस में मामला दर्ज

Sirmour News

पांवटा साहिब|
Sirmour News:
पांवटा साहिब के गौ रक्षक ने पुलिस में एसडीओ पर बतमीजी करने व धमकाने आरोप लगाते हुए पुलिस में की शिकायत है। बहराल में गौशाला का संचालन करने वाले गौ रक्षक सचिन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि जब वह पांवटा साहिब के बिजली दफतर में एक एप्लीकेशन देने गए थे। उस समय एसडीओ अंकुर शर्मा भी वहां बैठे थे तथा अन्य 3 अधिकारी भी बैठे थे। उन्होंने मुझे बिना उनसे बात करे धमकाना व बतमीजी करनी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि मैं तेरी गोशाला का बिजली कनेक्शन हमेशा के लिए काट सकता हूं और तु कुछ नहीं कर सकता तथा तेरे ऊपर ऐसा चोरी का झूठा केस बना दूंगा की जुर्माना भरता रह जाएगा। और मुझे धमकाया कि तू बहुत समाजसेवी बनता है तेरी सारी समाजसेवा निकाल दूंगा व तेरे पर बिजली चोरी का केस बनाकर गौशाला का बिजली कनेक्शन काट दूंगा। साथ ही कहा कि इस दप्तर में तेरा कोई काम नहीं होने दूंगा।

पहले भी वह 01 अप्रैल 2024 को भी 14 से 15 अनजान लोग लेकर अचानक गौशाला में घुस आए थे तथा मुझे व मेरी पत्नी को काफी धमकाया था। तथा उन्होंने अपने साथ आए सभी लोगों को कहा कि किसी भी तरह यहां बिजली चोरी का मामला बनाओं और इसका कनेक्शन काटो और गौशाला का सारा बिजली का सामान व तारे इकट्ठा करके सब-डिवीजन ले जाएँगे।

UPSC CAPF Assistant Commandant recruitment 2024 : ग्रेजुएशन वालों के लिए निकली भर्ती, जानें डिटेल

Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा की हुई ताजपोशी

Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा की हुई ताजपोशी

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now