Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: तूफान के चलते मकान पर गिरा पेड़, हुआ भारी नुकसान

कुमारहट्टी (नवीन)
Solan News: कुमारहट्टी बाजार में अलखदाता मंदिर के समीप,धर्मपुर की और कालका शिमला नेशनल हाईवे के साथ बने एक मकान पर,भारी भरकम पेड़ गिरने से लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम चले तूफान से करीब 100 वर्ष पुराना यह भारी भरकम पेड़ जड़ से उखड़ कर साथ बने मकान की छत पर गिर गया।

गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घर के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि, जब यह हादसा हुआ उस समय उनकी पत्नी घर में अकेली थी। व घर से बाहर काम कर रही थी। तभी अचानक धमाके की आवाज आई। व एक बड़ा पेड़ भरभरा कर मकान की छत पर गिर गया।पेड़ गिरने से जहां मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं अंदर से भी मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: बद्दी में युवक की पीट-पीटकर की हत्या!

स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर उनके घर का सारा सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक, स्थानीय लोग मकान का समान ही खाली करवा रहे थे। मकान पर गिरने वाला पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना था। जो बाहर से तो हरा दिखता था पर उस की जड़ें सड़ चुकी थी।यह मकान भी डगशाई छावनी क्षेत्र में आता है।

सोमवार शाम जैसे ही तूफान चला वह जर्सी में उखाड़ कर साथ बड़े मकान की छत पर जा गिरा की।पेड़ का बड़ा हिस्सा मकान पर गिरने की बजाय नीचे की तरफ खिसक गया वह कम वजन का हिस्सा ही मकान पर छत पर गिरा।अगर यह पूरा पेड़ मकान पर गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि, ऐसे पेड़ जो मकान के साथ खड़े हैं। व खस्ता हालत में है उन्हें असुरक्षित घोषित करके, शीघ्र ही विभागों द्वारा कटवा दिया जाए। ताकि जनमानस का कोई नुकसान ना हो।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: धर्मपुर में राजस्थान परिवहन निगम की बस और स्कूटी में टक्कर, एक की मौत
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now