Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में तेजधार हथियार से हमला : एक को उतारा मौत के घाट, कई पहुँचे अस्पताल

मर्डर

प्रजासत्ता |
ऊना जिला के लोअर बढेड़ा में रविवार रात को खूनी संघर्ष में एक प्रवासी की तेजधार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं। मौके पर एसपी व पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस से मिली जा जानकारी मुताबिक लोअर बढेड़ा में बाहरी राज्य के तीन लोग एक साथ एक पुराने घर में रहते हैं, जिसमें मनोज कुमार, रणवीर, राजेश कुमार शामिल हैं। रविवार रात को किसी प्रवासी व्यक्ति ने बाहर से आकर तेजधार हथियार से इन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से तीनों लोग बुरी तरह डर गए और इनमें से एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए भागा और पड़ोसी के घर में घुस गया, जिसके पीछे हमलावर भी भागा।

इसे भी पढ़ें:  चिंतपूर्णी तुषार गर्ग हत्याकांड में देहरा पुलिस को मिली कामयाबी: वारदात में शामिल 2 और आरोपी ने तरन तारन से गिरफ्तार

वह स्थानीय निवासी की घर की छत पर जा पहुंचा, मां बेटी सोई हुई थी। आरोपी ने प्रवासी मजदूर के साथ उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में इन्हें भी चोट आई है। शोर होने पर स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए और आरोपी भाग निकला। सभी घायल लोगों को ऊना अस्पताल पहुंचाया।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि एक सप्ताह में यह प्रवासी की दूसरी हत्या का मामला है। इससे पहले देहलां गांव में दो सगे भाइयों द्वारा एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था|

इसे भी पढ़ें:  Una: ऊना के शहीद हवलदार अरुण कुमार को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई.!
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now