Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla Ropeway: शिमला में बनेगा देश का सबसे बड़ा 14 किलोमीटर लंबा रोपवे, पर्यटन को लगेंगे पंख..!

Shimla Ropeway: शिमला में बनेगा देश का सबसे बड़ा 14 किलोमीटर लंबा रोपवे

Shimla Ropeway News: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला देश का सबसे लंबा रोपवे (Ropeway) बनेगा। इससे यातायात की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। बुधवार को शिमला में रोपवे और रेपिड सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा संगोष्ठी के बाद उन्होंने यह बात कही।

शिमला इनोवेटिव अर्बन ट्रांसपोर्टेशन रोपवे पर आयोजित “सिंपोजियम” कार्यक्रम में के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि शिमला में बनने वाला रोपवे दुनिया का दूसरा जबकि भारत का पहला सबसे बड़ा रोपवे में होगा। 1,734 करोड़ की लागत से बनने वाले इस रोपवे में 220 के करीब ट्रॉली लगाई जाएगी और 14 स्टॉपेज बनाए जाएंगे।

यहां पर लोगों को ईको फ्रेंडली, यातायात की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसकी सारी औपचारिकताएं तेज गति से पूरी की जा रही हैं। इस प्रोजैक्ट को 5 साल में पूरा करने की योजना है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक हरीश जनार्था, नगर निगम मेयर सुरेन्द्र चौहान सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

यह रोपवे (Shimla Ropeway) तारा देवी से ओल्ड बस स्टैंड, टूटीकंडी, 102 टनल, विक्ट्री टनल, आईजीएमसी, संजौली, नवबहार से सचिवालय तक ये रोपवे जाएगा। रोप वे प्रोजेक्ट वर्ष के अंत या नए साल तक निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। दो साल में पहले चरण का कार्य खत्म होगा। जबकि पांच सालों में प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शिमला में बढ़ती वाहनों की संख्या शहर में यातायात एक बड़ी समस्या बन गई है, जिससे निजात दिलाने के लिए सरकार शहर में रोपवे बनाने जा रही है, जो देश का सबसे लंबा रोपवे प्रोजेक्ट होगा। ट्रैफिक के अलावा रोपवे निर्माण से पर्यटन और ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा मिलेगा। इसिलिए रोपवे और रेपिड सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी में 14 किलोमीटर लंबे बनने वाले रोपवे प्रोजक्ट को लेकर मंथन किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now