Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Cloud Burst in Spiti: स्पीति में बादल फटने से तबाही, एक की मौत, वाहन दबा

Published on: 2 August 2024
cloud burst in Himachal Pradesh, Cloud Burst in Spiti:

Cloud Burst in Spiti: स्पीति उपमंडल के पिन वेली में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुए भीषण बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मच गई है। इस प्राकृतिक आपदा में एक महिला की मौत हो गई है और एक वाहन मलबे में दब गया है।

मृतक महिला की पहचान यशे डोलमा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सगनम गांव में बादल फटने से आई बाढ़ के पानी ने बस स्टैंड में खड़े एक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और यशे डोलमा इस घटना में फंस गईं

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसडीएम काज़ा के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा गया। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया और महिला के शव को बरामद किया गया।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now