Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: गेयटी थियेटर में कारगिल विजय के महानायकों की याद में प्रदर्शनी का उद्घाटन

Shimla News: गेयटी थियेटर में कारगिल विजय के महानायकों की याद में प्रदर्शनी का उद्घाटन
Shimla News: आज 14 अगस्त को स्थानीय गेयटी थियेटर में 78वे स्वतंत्रता दिवस एवं कारगिल विजय की रजत जयंती पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

कारगिल विजय की वीरगाथा बताती इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शिमला स्थित सैन्य प्रशिक्षण कमान के चीफ ऑफ़ स्टाफ ले. जनरल डी एस कुशवाह ने किया। चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, शिमला द्वारा किया गया है।

प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध में देश के सैनिकों के अद्भुत शौर्य और बलिदान की चित्रमय झांकी प्रस्तुत की गई है। प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय निवासी एवं युवा आ रहे हैं । इस अवसर पर विशेष रूप से एनसीसी कैडेट्स को भी आमंत्रित किया गया। उनके लिए आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में कैडेट बिशन ठाकुर ने प्रथम, कैडेट ममता मेहरा ने द्वितीय एवं कैडेट अंशिका भाटिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ले जनरल कुशवाह एवं उनकी पत्नी शालिनी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। एनसीसी के कैफ़ेट्स को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने उन्हें भारतीय सेना की अद्भुत शौर्य परंपरा की याद दिलाई और उन्हें सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पत्र सूचना कार्यालय शिमला के निदेशक प्रीतम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के प्रभारी प्रकाश पंत ने कहा इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को चित्रों के माध्यम से कारगिल युद्ध और सैनिकों के शौर्य के प्रति जागरूक करना है।

Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now