Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HPSSC Paper Leak Case: पेपर लीक केस की मुख्य आरोपी उमा आजाद ने विजिलेंस कार्यालय में किया आत्महत्या का प्रयास!

HPSSC Paper Leak Case: पेपर लीक केस की मुख्य आरोपी उमा आजाद ने विजिलेंस कार्यालय में किया आत्महत्या का प्रयास!

HPSSC Paper Leak Case: हिमाचल में पेपर लीक प्रकरण की मुख्य आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार (HPSSC Paper Leak Case) पेपर लीक केस की मुख्य आरोपी उमा आजाद ने आज विजिलेंस कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उमा आजाद को मामले में पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय बुलाया गया था, जहां उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी महिला से महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पूछताछ की जानी थी लेकिन इससे पहले ही उसने गोलियां निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया है। पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से भंग आयोग की महिला कर्मचारी उमा आजाद डिप्रेशन की दवा ले रही है। इस दौरान उसका बेटा भी उसके साथ मौजूद था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी विजीलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि सदर थाना में इस बावत शिकायत दी गई है। जांच को प्रभावित करने के लिए महिला आरोपी ने यह प्रयास किया है। महिला कांस्टेबल की मौजदूगी में बुलाया गया था। महिला के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की शिकायत सदर थाना पुलिस हमीरपुर को दी गई है।

HPSSC Paper Leak Case में दर्ज है 14 एफआईआर

उल्लेखनीय है कि (HPSSC Paper Leak Case) पेपर लीक मामले में दर्ज 14वीं एफआईआर में उसकी संलिप्तता पाई गई है। इस मामले में दर्ज अब तक ही सभी एफआईआर में वह नामजद है। जांच के दौरान जमानत मिलने पर वह रिहा है, लेकिन अलग-अलग पोस्ट कोड में दर्ज एफआईआर में कानूनी प्रावधानों के तहत उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। जब शनिवार को पोस्ट कोड 822 जूनियर स्टोरकीपर भर्ती परीक्षा में दर्ज एफआईआर में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था तो उसने विजिलेंस कार्यालय परिसर में अत्याधिक दवाईयों का सेवन कर लिया।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now